Home > देश विदेश ,
पीड़िता को आरोपी विधायक के घर ले जाने वाली महिला गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप केस में शनिवार को एक और गिरफ्तारी हुई है. CBI ने शशि सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. रेप पीड़िता के आरोपों के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई के मुताबिक, रेप पीड़िता ने आरोप लगाया था कि यही महिला उसे उन्नाव के बांगरमऊ से BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर ले गई थी.

सीबीआई ने शनिवार को देर शाम ही शशि सिंह को हिरासत में ले लिया था और लंबी पूछताछ के बाद उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला शशि सिंह आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की सहयोगी रही है और वारदात वाले दिन यही महिला पीड़िता को विधायक के पास लेकर गई थी.इस बीच कोर्ट जाते हुए कुलदीप सेंगर ने मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायालय में पूरा भरोसा है. शनिवार को आरोपी कुलदीप सेंगर और पीड़िता का लखनऊ के लोहिया अस्पताल में मेडिकल करवाया गया. मेडिकल के दौरान पीड़िता को चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत हुई.

Share This News :