Home > देश विदेश ,slider news,
कठुआ-उन्नाव की 'निर्भया' के लिए रात 12 बजे राहुल का इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

केंद्र की मोदी सरकार में महिलाओं की असुरक्षा व शर्मनाक घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज रात 12 बजे कैंडल मार्च करेंगे. इस कैंडल मार्च के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की तरफ से सभी कांग्रेस नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है.

उन्नाव एवं कठुआ में हुए रेप के विरोध में कैंडल मार्च के लिए प्रदेश कार्यालय द्वारा रात 11 बजे सभी नेताओं को पहले कांग्रेस दफ्तर बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक इस मार्च में राहुल गांधी, अजय माकन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अलावा कई पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे.

यही नहीं, दिल्ली सरकार में वर्तमान व पूर्व निगम पार्षद, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, NSUI/ST/SC विभाग और सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी.

कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को समय पर पहुंचने और कैंडल मार्च का हिस्सा बनकर सोई हुई सरकार को जगाने का अपील किया है. यह भी बताया गया कि उन्नाव एवं कठुआ में रेप के विरोध में आज रात को 12 बजे राहुल गांधी इंडिया गेट पर कैंडल लाईट मार्च करेंगे.

यह मार्च दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से 11 बजे शुरू होगा. वहां से सभी कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मार्च करते हुए इंडिया गेट पहुंचेंगे.

Share This News :