Home > राज्यो से ,slider news,
जेल का दिया खाना नहीं खाया सलमान ने

काले हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है. फैसले के बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है. जहां सलमान को आम कैदियों की तरह ही रखा जाएगा, लेकिन उनके लिए हाई सिक्योरिटी रखी गई है.

सलमान जेल में A कैटेगरी के कैदी होंगे. उन्हें खाने में जेल का सामान्य खाना ही दिया गया. जेल मैनुअल के मुताबिक गुरुवार रात के खाने में सभी कैदियों को बैंगन की सब्जी, दाल और रोटी दी गई. हालांकि, सलमान को बैंगन की जगह पत्तागोभी दी गई, लेकिन उन्होंने जेल का दिया खाना नहीं खाया.

हफ्ते में एक दिन मिठाई भी

इसके अलावा हफ्ते में एक दिन कैदियों के लिए मिठाई भी दी जाती है. जबकि होली, दीवाली, ईद और 15 अगस्त को उनके लिए हलवा बनवाया जाता है.

ये चीजें भी खा सकते हैं

इसके इतर सलमान चाहें तो अलग से दूध, कॉर्नफ्लेक्स, ग्लूकॉन डी, फ्रूट जूस, शरबत, मिक्स जैम, छाछ दही, कोई एक मौसमी फल खरीद सकते हैं. खरीदे जाने वाले सामानों के लिस्ट के हिसाब से कैंटीन में सामान उपलब्ध होता है. कैदी इन चीजों को अपने पैसे से खरीदकर खा सकता है.

कैदियों की है तीन कैटेगिरी

राजस्थान जेल डिपार्टमेंट के नोटिफिकेशन की मानें तो कैदियों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है. इसमें Convicted Criminal Prisoners को क्लास A, B और C कैटेगिरी में बांटा जाता है. सलमान खान को A कैटेगरी में रखा गया है.

 
 

तीन टाइम दिया जाता है खाना

जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदियों को तीन टाइम खाना दिया जाता है. सुबह गुड़ चना और चाय. दोपहर में रोटी, घी वाली दाल, एक सब्जी, चावल, चटनी और हरी मिर्च. जबकि शाम को रोटी सब्जी, दूध और एक मौसमी फल. शाम को चाय भी मिलती है. इसके अलावा कैदी चाहे तो अपने पैसे से कैंटीन से बाकी की जरूरत की खाने की चीजें भी खरीद सकते हैं. इसमें जेल प्रशासन ने कुछ चीजें फिक्स कर रखी हैं. जिनके दाम बाहर मिलने वाले दाम के बराबर ही होते हैं.

दिन में तीन बार खाना, शाम को चाय

वहीं, 2016 के बाद से हफ्ते में एक दिन कैदियों को मिठाई भी मिलने लगी है. इतना ही नहीं होली, ईद, दीवाली और 15 अगस्त को कैदियों को हलवा दिया जाता है. सलमान खान भी इसी जेल में हैं. इसलिए उन्हें दिन में तीन बार जेल का खाना मिलेगा. शाम को चाय भी मिलेगी.

खराब नहीं होता है जेल का खाना

ऐसा नहीं है कि जेल का खाना बहुत खराब होता है. बल्कि जेल का खाना प्रिजन मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में बनता है. खाना बनने के बाद इसे सबसे पहले जेल सुपरिंटेंडेंट और मेडिकल ऑफिसर को चेक कराया जाता है. इसके बाद कैदियों में बांटा जाता है.

Share This News :