Homeअपना शहर ,slider news,
चिडियाघर में आया मादा हिप्पो

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में अब एक नया वन्यजीव मादा दरियायी घोडा हिप्पो आ गया है, जिससे अब चिडियाघर में नर व मादा हिप्पो की जोड़ी बन गई है।

निगमायुक्त विनोद शर्मा के विशेष प्रयासों से इंदौर स्थित कमला नेहरु प्राणाी उद्यान द्वारा गांधी प्राणी उद्यान ग्वालियर को मादा हिप्पो उपहार स्वरुप प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के चिडियाघर में नर हिप्पो वर्ष 2013 में दिल्ली से लाया गया था अब मादा हिप्पो आ जाने से चिडियाघर में हिप्पो का जोडा हो गया।
 

Share This News :