Home > राज्यो से ,slider news,
खंडवा की प्रीति मिसेज इंडिया यूके के फाइनल राउंड में

खंडवा। à¤²à¤‚दन में कलर्स टीवी और बैंड वर्क द्वारा आयोजित स्पर्धा में 'मिसेज इंडिया यूके 2018" के फाइनल राउंड में खंडवा की बेटी प्रीति त्रिवेदी ने अपनी जगह बनाई है। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अप्रैल को लंदन के हिल्टन टॉवर ब्रिज होटल में आयोजित किया जाएगा।

प्रीति का कहना है कि सुंदरता शारीरिक नहीं मानसिक और दिल से होना चाहिए। प्रीति अभी नैनिका टिकू फाउंडेशन यूके को सहयोग प्रदान कर लोगों में एलर्जी के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं।

शहर के सेवानिवृत्त शिक्षक और साहित्यकार दिनेश शुक्ला की बेटी प्रीति का विवाह 12 साल पहले नीमच में हुआ। पति पंकज और प्रीति दोनों आर्किटेक्ट हैं और पिछले पांच साल से कतर के दोहा में रह रहे हैं। मिसेज इंडिया यूके इंग्लैंड में रहने वाली भारतीय महिलाओं को एक नई राह दिखाती है।

प्रीति त्रिवेदी आठ साल तक लंदन में रहने के उपरांत पिछले पांच साल से दोहा में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। उन्होंने अपनी आर्किटेक्चर की पढ़ाई भोपाल से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता द्वारा समाज में अपना स्थान बनाकर बच्चों व महिलाओं की उन्न्ति के लिए अपना योगदान देना चाहती हैं। इसके साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा से वंचित बच्चों की भलाई के लिए भी कार्य कर रही हैं। प्रीति अपनी उपलब्धियों का श्रेय पति पंकज त्रिवेदी, माता-पिता अंजना-दिनेश शुक्ला, सास-ससुर निर्मला सुरेश त्रिवेदी और परिजनों को देती हैं।

दो बेटों की मां हैं प्रीति

प्रीति के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अथर्व आठ साल और छोटा बेटा आर्यन दो साल का है। प्रीति और उनके पति पंकज त्रिवेदी आर्किटेक्ट हैं। प्रीति की प्रारंभिक शिक्षा खंडवा के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने भोपाल से उच्च शिक्षा हासिल की।

Share This News :