Home > देश विदेश ,slider news,
दक्षिण एशिया में प्रभाव को लेकर कैसे भारत और चीन में लगी है होड़?

नई दिल्ली
 à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के पड़ोसी देशों में चीन की बढ़ती मौजूदगी से चिंतित मोदी सरकार ने नई रणनीति पर काम करना शुरू किया है। भारत सरकार ने अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कुछ देशों को दी जानेवाली वित्तीय मदद बढ़ा दी है। गौरतलब है कि एक तरफ भारत मदद के जरिए पड़ोसियों से रिश्तों को मजबूत करना चाहता है तो वहीं, चीन ने पूंजीवादी दृष्टिकोण अपनाया है।

चीन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए वह अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह विदेशी धरती पर सैन्य अड्डे बनाने की कोशिशों में लगा है, साथ ही वह लगभग सभी दक्षिण एशियाई देशों में प्रॉजेक्ट्स में भागीदारी कर रहा है। चीन के भारी-भरकम निवेश की चाल से निपटने के लिए भारत ने अपने पड़ोसियों को मदद बढ़ा दी है और डिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट्स के क्रियान्वयन पर फोकस किया जा रहा है।

Share This News :