Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
यहां पर भी प्रियंका से आगे निकलीं दीपिका, बनीं 'मोस्ट फॉलोड पर्सन'

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा को पॉपुलैरिटी के मामले में एक बार फिर पछाड़ दिया है. भारत में पहली बार अनाउंस हुए इंस्टाग्राम अवॉर्ड में दीपिका 'मोस्ट फॉलोड अकाउंट' टाइटल की विनर बनी हैं.

इंस्टाग्राम पर दीपिका के 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तीसरे नंबर पर हैं आलिया भट्ट. मार्च 2018 तक उनके 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

दीपिका पादुकोण के साथ लिपलॉक सीन करना चाहता है ये कन्नड़ अभिनेता?

वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने 'मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट' का टाइटल जीता है. कोहली के इंस्टा पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ईशान खट्टर को 'तेजी से उभरते हुए अकाउंट' का अवॉर्ड दिया गया है. आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को अवार्ड्स में स्‍पेशल मेंशन दिया गया है.

बीते दिनों में दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. फिल्म पद्मावत की रिलीज के दौरान विवाद में उनका नाम छाया रहा. उन्हें कभी जान से मारने की धमकी मिलती, तो कभी नाक काटने की. मूवी में अपने किरदार की बदौलत भी वे सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहीं.

वर्कआउट के दौरान दीपिका पादुकोण को लगी चोट, एयरपोर्ट पर दिखीं

वहीं इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी रहती हैं. वे ग्लोबल प्लेटफॉर्म में बड़ा नाम साबित हो रही हैं. लेकिन इंडियन फैंस के बीच उनकी दूरी बढ़ती जा रही है. काफी समय से वे किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं.एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा को पॉपुलैरिटी के मामले में एक बार फिर पछाड़ दिया है. भारत में पहली बार अनाउंस हुए इंस्टाग्राम अवॉर्ड में दीपिका 'मोस्ट फॉलोड अकाउंट' टाइटल की विनर बनी हैं.

इंस्टाग्राम पर दीपिका के 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तीसरे नंबर पर हैं आलिया भट्ट. मार्च 2018 तक उनके 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने 'मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट' का टाइटल जीता है. कोहली के इंस्टा पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ईशान खट्टर को 'तेजी से उभरते हुए अकाउंट' का अवॉर्ड दिया गया है. आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को अवार्ड्स में स्‍पेशल मेंशन दिया गया है.

बीते दिनों में दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. फिल्म पद्मावत की रिलीज के दौरान विवाद में उनका नाम छाया रहा. उन्हें कभी जान से मारने की धमकी मिलती, तो कभी नाक काटने की. मूवी में अपने किरदार की बदौलत भी वे सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहीं.

वहीं इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी रहती हैं. वे ग्लोबल प्लेटफॉर्म में बड़ा नाम साबित हो रही हैं. लेकिन इंडियन फैंस के बीच उनकी दूरी बढ़ती जा रही है. काफी समय से वे किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं.

Share This News :