Home > देश विदेश ,
अब बंगाल में नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, फेंकी गई स्याही

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के काटवा टेलीफोन मैदान में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर काली स्याही फेंकी गई. नेहरू की मूर्ति पर ये स्याही शुक्रवार देर रात फेंकी गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और मूर्ति को साफ कर दिया गया. आपको बता दें कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देश के कई हिस्सों में मूर्ति के साथ तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के मामले सामने आए थे.

Share This News :