Home > राज्यो से ,slider news,
उपचुनावों में दिखा 2019 का ट्रेलर, फूलपुर हारी BJP, गोरखपुर में हालत पस्त

उत्तरप्रदेश और बिहार में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे अब सामने हैं. उत्तर प्रदेश के फूलपुर में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने बीजेपी को हराया दिया है. फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हराया. फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी.

ये पढ़ें... फूलपुर में मौर्य का किला ध्वस्त, सपा के नागेंद्र ने 59613 वोटों से मारी बाजी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर पर भी बीजेपी पिछड़ रही है. तो वहीं बिहार के अररिया में भी राजद उम्मीदवार ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को पछाड़ दिया है. बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी राजद ने जीत दर्ज कर ली है. BJP ने बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है.

05.16 PM: फूलपुर से चुनाव जीतने वाले समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नागेंद्र पटेल ने कहा कि बहनजी का बहुत आशीर्वाद था, एक ही विचारधारा की सभी पार्टी एक हुईं और हमारी जीत हुई है. जीत का श्रेय अखिलेश जी, बहनजी और फूलपुर की जनता को देना चाहते हैं.

05.02 PM: फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत. सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हराया. सपा को 342796, बीजेपी को 283183, अतीक अहमद को 48087, कांग्रेस को 19334 वोट मिले हैं.

04.57 PM: गोरखपुर में 27 राउंड की गिनती पूरी, सपा 21117 वोटों से आगे चल रही है. सपा को अभी तक 405870, BJP को 384753 वोट मिले हैं.

04.54 PM: फूलपुर में 32 राउंड की गिनती पूरी. बीजेपी 283183, सपा 342796, कांग्रेस 19334, अतीक 48087 वोट मिले. सपा 59613 वोटों से आगे चल रही है.

04.39 PM: समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी ने नतीजे सामने आने के बाद बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की

 

Share This News :