Home > देश विदेश ,
मेरे बेटे तेजस्वी की शादी देखकर चौंक जाएंगे लोग: राबड़ी देवी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी के प्रस्ताव का मामला अब राजनैतिक रंग लेने लगा है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने विधानसभा में कहा कि पथ निर्माण मंत्री रहते तेजस्वी यादव को विभागीय वॉट्सऐप नंबर पर शादी का कोई प्रस्ताव नहीं आया था.

नंदकिशोर यादव ने दावा किया, 'मैंने खुद इसकी जांच की थी.' तेजस्वी जब बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे तब सूबे की खराब सड़कों की जानकारी लेने के लिए विभाग की तरफ से एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया था. बाद में खबर आई थी कि इस नंबर पर खराब सड़कों के बारे में जानकारी कम और तेजस्वी यादव के लिए विवाह के प्रस्ताव ज्यादा आ रहे हैं.

तब खबरें बनी थीं कि उस नंबर पर 40 हजार लड़कियों ने तेजस्वी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था. लेकिन वर्तमान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने सदन में बयान देते हुए कहा कि उस नंबर पर तेजस्वी यादव के लिए कोई विवाह का प्रस्ताव नही आया था. मैंने खुद इसकी जांच की है. इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई.

Share This News :