Home > देश विदेश ,
अमिताभ की तबीयत खराब, मुंबई से जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग में दी. शुरू में खबरें थीं कि जांच के लिए अमिताभ वापस मुंबई लौटेंगे लेकिन अब खबरें हैं कि डॉक्टरों की एक टीम जोधपुर में ही अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की जांच करेगी.

इस वक्त अमिताभ फ‍िल्म ठग्स ऑफ à¤¹à¤¿à¤¨à¥à¤¦à¥‹à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤¨  की शूटिंग के लि‍ए राजस्थान के जोधुपर में हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया क‍ि तब‍ीयत खराब लग रही है. जानकारी के मुुुताब‍िक, अमिताभ के चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई है. जांच के लिए डॉक्टरों की टीम होटल के लिए रवाना होगी . बता दें अभी कुछ द‍िन पहले ही कोकिलाबेन अस्पताल में अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था.

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा-'सुबह के 5 बजे, एक नई सुबह की शुरूआत, कुछ लोग जीने के लिए काम करते हैं और मेहनत करते हैं. यह कठोर है, बिना मुश्किलों के कुछ हासिल नहीं होता, काफी संघर्ष, निराशा और दर्द होगा...तभी हम सभी की उम्मीदें पूरी होंगी...कभी होंगी और कभी नहीं...जब वे नहीं कहे तब हमें अपना बेहतर देने की आवश्यकता है.'

उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को अपने शरीर की जांच के लिए बुलाउंगा और वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या हुआ इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा'

Share This News :