Home > राज्यो से ,slider news,
लगातार चौथी बार भैय्याजी जोशी बने RSS के सरकार्यवाह, नागपुर में निर्विरोध हुआ फैसला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर से सुरेश (भैय्याजी) जोशी को सरकार्यवाह (General Secretary) बनाया है. भैय्याजी जोशी का यह चौथा कार्यकाल होगा. इससे पहले सह सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबोले को सरकार्यवाह बनाए जाने की अटकलें थीं, लेकिन आज नागपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में भैय्याजी जोशी को चौथी बार सरकार्यवाह बनाने की घोषणा की गई. संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद भैय्याजी जोशी नंबर दो की हैसियत रखते हैं.

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय बैठक में सुरेश (भैय्याजी) जोशी को आगामी तीन वर्ष (2018-2021) के लिए सरकार्यवाह चुना गया है. बैठक में सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की और उत्तर क्षेत्र संघचालक बजरंग लाल गुप्त को सरकार्यवाह के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया.

इसके बाद बजरंग लाल ने मध्य क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया. उन्होंने उपस्थिति प्रतिनिधियों से सरकार्यवाह के लिए नाम आमंत्रित किए. पश्चिमी क्षेत्र संघचालक जयंतीभाई भडेसिया ने सरकार्यवाह पद के लिए भैय्याजी का नाम प्रस्तावित किया. इसका समर्थन पूर्व उत्तर प्रदेश क्षेत्र संघचालक वीरेन्द्र पराक्रमादित्य, दक्षिण क्षेत्र कार्यवाह राजेन्द्रन, असम क्षेत्र कार्यवाह डॉ उमेश चक्रवर्ती और कोंकण प्रांत सह कार्यवाह विठल कांवले ने किया.

Share This News :