Home > देश विदेश ,
राफेल डील भारत और फ्रांस दोनों के लिए फायदे का सौदा- इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार से चार दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं. मैक्रों की यह पहली भारत यात्रा है. भारत आने से पहले इंडिया टुडे ने उनसे खास बातचीत की. उस बातचीत के ये हैं संपादित अंश.

राज चेंगप्पा: à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप की उम्र में 27 सालों का बड़ा अंतर है. ऐसे में आप दोनों में कैसी केमिस्ट्री रहेगी?

इमैनुएल मैक्रों: à¤®à¥ˆà¤‚ पीएम मोदी के विजन से बेहद प्रभावित हूं, खासतौर से जलवायु परिवर्तन पर उनकी प्रतिबद्धता से. हम दोनों पर्यावरण को लेकर भारत में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन समेत कई काम करेंगे, जो पर्यावरण सुधारने में सहायक होंगे. 

स्वतंत्र विचारों वाला उनका अपना नजरिया होता है जिससे लोग स्वयं उनकी ओर खिंचे चले आते हैं. इसके अलावा जितना अपने देश की संप्रभुता के लिए वे सोचते है, उतना ही मैं भी अपने देश की अखंडता के लिए फ्रिक्रमंद रहता हूं.

राज चेंगप्पा: à¤†à¤ª और पीएम मोदी दोनों ही अपने सामरिक रिश्तों को लेकर बहुत सजग हैं. ऐसे में जब आप नई दिल्ली में लैंड करेंगे तो आप अपनी इस यात्रा को किस लिहाज से याद करना चाहेंगे?  

इमैनुएल मैक्रों: à¤®à¥‡à¤°à¥‡ लिए भारत एक बहुत ही विश्वसनीय साझेदार है. हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में स्थिरता बनाए रखने के लिए हमारी दोस्ती बेहद अहम है. हम दोनों ही अपनी संप्रुभता को बनाए रखने के लिए सजग हैं. 

Share This News :