Home > देश विदेश ,
लोकायुक्त पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

कनार्टक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी पर एक व्यक्ति ने आज चाकू से हमला कर दिया। à¤¯à¤¹ हमला उस समय हुआ जब वह एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। लोकायुक्त को तुरंत नजदीक के माल्या अस्पताल ले जाया गया जहां आपातकालीन कक्ष में उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया लोकायुक्त का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। à¤…धिकारियों और चश्मदीद गवाहों के अनुसार विधानसौध या राज्य सचिवालय के समीप बहुमंजिले भवन में स्थित लोकायुक्त कार्यालय में तेजराज शर्मा ने शेट्टी पर हमला किया जिससे वह बेहोश हो गये। हमलावर यह कहते हुए कार्यालय आया कि वह शेट्टी से मिलना चाहता है और चैम्बर में घुसने के बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने उसने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसने जिस काम के लिए आवेदन दे रखा है उसे उसकी निविदा नहीं मिली। शेट्टी को लोकायुक्त कार्यालय द्वारा बताया गया कि जांच के बाद मामला बंद कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तेजस शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

सीएम ने दिए जांच के आदेश 
वहीं सीएम ने मीडिया को बताया कि पुलिस महानिदेशक को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा उल्लंघन की खबरों पर उन्होंने कहा कि सामान्यत: जो लोग लोकायुक्त से मिलने आते हैं, उन्हें अंदर भेजे जाने से पहले चिट दी जाती है। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी अकेले लोकायुकत चैम्बर में गया था। बता दें कि शेट्टी कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। वह जनवरी 2017 में राज्य के लोकायुक्त बने थे। उन्होंने वाई भास्कर राव की जगह ली थी जो उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे थे। 

Share This News :