Home > देश विदेश ,
गीतांजलि के वाइस प्रेसिडेंट CBI रिमांड पर, ED के खिलाफ नीरव मोदी की कंपनी पहुंची कोर्ट

मंगलवार को सीबीआई ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज के वाइस प्रेसिडेंट (बैंकिंग ऑपरेशंस) विपुल चितालिया को गिरफ्तार किया. जिसके बाद उन्हें 17 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया.

एजेंसी ने भारत लौटे चितालिया को मुंबई हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया. यहां सीबीआई दफ्तर में उससे पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

चितालिया को मंगलवार दोपहर बाद यहां एक विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया. जस्टिस एस आर तांबोली ने चितालिया को 17 मार्च तक की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया.

हाई कोर्ट पहुंची कंपनी

इसके अलावा नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है. कंपनी ने पीएनबी के 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के तहत उसके खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस के संबंध हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Share This News :