Home > देश विदेश ,
इलाज के लिए आज रात अमेरिका रवाना होंगे गोवा के CM मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है. पर्रिकर आज रात अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं.

इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गोवा छोड़ने से पहले उन्होंने कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया है जो उनकी अनुपस्थिति में राज्य के कामकाज के लिए निर्णय लेगी. उन्होंने इलाज के लिए जाने से पहले एक वीडियो संदेश भी दिया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.

Share This News :