Home > देश विदेश ,
8 जिलाें के कप्तानाें के साथ DGP ने की बैठक, कहा-जेल से जमानत रद्द करवा रहे हैं खूंखार अपराधी

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओमप्रकाश रविवार आगरा पहुंचे। आगरा की पुलिस लाइन में  à¤¡à¥€à¤œà¥€à¤ªà¥€ ओम प्रकाश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ डी़जीपी ने आगरा के पुलिस लाइन में बने बहुउद्देशीय हाल का उद्धघाटन भी किया। फिलहाल आगरा और अलीगढ़ के 8 जिलों के कप्तानों के साथ डीजीपी समीक्षा बैठक की। इसके बाद मीडिया से मुख़ातिब हुए।

प्रदेश के मुखिया डीजीपी ने सबसे पहले होली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर प्रदेश की पुलिस को बधाई दी। उनका कहना था कि जहां पिछली साल करीब 59 घटनाएं सामने आई थी इस बार महज 14 घटनाएं ही होली पर घटित हुई हैं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते इस बार घटनाओं का अनुपात काफी कम रहा। उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया का कहना था कि पिछले 10 महीने में कानून व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है।

पुलिस का खौफ अपराधियों में इस कदर हावी रहा कि खूंखार अपराधी अपनी जमानत रद्द करा पुलिस के सामने सरेंडर हुए हैं जबकि सैकड़ों अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुखिया ओपी सिंह इस दौरान आंकड़ों की पूरी जादूगरी दिखाते नजर आए उनका कहना था कि पुलिस एनकाउन्टर में 43 क्रिमिनल मारे गए जबकि 20 मार्च 2017 से 21 जनबरी 2018 तक 5400 अपराधियों ने जमानत रद्द कराई है।

महिला अपराधों पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए पुलिस मुखिया ने बताया कि पूर्व पुलिस ने पूरे प्रदेश में लगभग 9 लाख 67 हजार चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 26000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई जिसमें से लगभग 2000 मुकदमें छेड़खानी के दर्ज किए हैं जिसमें से लगभग 3400 लोगों पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
 
डीजीपी ओपी सिंह का कहना था कि गैंगस्टर के तहत कुख्यात अपराधियों पर एनकाउंटर और अन्य कार्रवाईयों के साथ लगभग 200 अपराधियों पर संपत्ति जब्ती कारण की कार्रवाई को भी अंजाम दिया है जिसके तहत महज 10 महीने में 194 करोड़ की संपत्ति सीज गई है जो बड़ी कार्रवाई है। पहली बार आगरा आए डीजीपी का कहना था कि इस बार तो समीक्षा करके जा रहे हैं और काफी कुछ बदलाव की उम्मीद है। कुछ कमी है तो उसे भी जल्द दूर किया जाएगा।

Share This News :