Homeअपना शहर ,खास खबरे,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया रविवार को गुना में

ग्वालियर। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया रविवार 4 मार्च को सायं 5 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर से गुना के लिये प्रस्थान करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया 5 मार्च को प्रात: 9.30 बजे से गुना में आम नागरिकों से भेंट करेंगे। प्रात: 10 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे। पवैया प्रात: 11 बजे होटल राजमहल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रात: 11.30 बजे गुना से प्रस्थान कर शिवपुरी होते हुए सायं 4.30 बजे ग्वालियर जिले के चीनौर ग्राम पहुँचेंगे। रात्रि 9 बजे चीनौर से प्रस्थान कर ग्वालियर आयेंगे।

Share This News :