Home > देश विदेश ,
केरल में CPI को प्रिया प्रकाश का सहारा, पोस्टरों में लगाई वायरल तस्वीर

अपने एक वीडियो से इंटरनेट की दुनिया को अपना दीवाना बना देनी वाली मलयालम स्टार प्रिया प्रकाश अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच प्रिया प्रकाश की राजनीति में भी एंट्री हो गई है. ऐसा नहीं है कि प्रिया प्रकाश ने कोई पार्टी ज्वाइन कर ली है, बल्कि केरल में सीपीआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रिया की तस्वीर का पोस्टरों में इस्तेमाल किया है.

सीपीआई की स्टूडेंट विंग AISF की कोलकाता यूनिट ने केरल के मलप्पुरम्म में हो रही स्टेट कॉन्फ्रेंस ने कुछ पोस्टर लगवाए हैं. इन पोस्टरों के जरिए युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, इस पोस्टर में प्रिया की आंख मारने वाली उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही है.

प्रिया प्रकाश का ये वीडियो मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से लिया गया है. वेलेंटाइन वीक के दौरान ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रिया को नेशनल क्रेश तक की उपाधि दे दी गई थी.

 

वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया को बॉलीवुड से भी कई ऑफर मिले थे. हालांकि, वीडियो के बाद विवाद भी हुआ था, गाने के कुछ बोल के कारण कुछ लोगों ने शिकायत भी दर्ज की थी. हाल ही में प्रिया ने इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में फेसबुक फाउंडर मार्क ज़करबर्ग को पछाड़ दिया था. 

Share This News :