Home > देश विदेश ,
महिला से छेड़छाड़, दर्ज हुई FIR

वृंदा वन के रमणरेती क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट हरियाणा के एक युवक ने रशियन महिला से छेड़खानी की गई। इस मामले में महिला के दोस्त ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  मूलरूप से रूस की रहने वाली महिला भक्त रमणरेती स्थित एक अपार्टमेंट से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में हरियाणा के तावडू मेवात निवासी अश्वनि सोनी ने महिला भक्त का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर आने लगे। यह देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में पीड़िता के दोस्त कुशलपाल निवासी रशियन हाउस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि विदेशी महिला के साथ छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

Share This News :