Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
भारत और चीन द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर सहमत

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ और चीन ने विदेश सचिव विजय गोखले के दो दिवसीय बीजिंग दौरे के दौरान विकास आधारित प्रबल रिश्तों पर बल दिया है। दोनों देशों ने कहा है कि उनके बीच मजबूत रिश्ते विश्व में स्थिरता लाने में मदद करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया है कि भारत के विदेश सचिव गोखले की यह यात्रा मालदीव में हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तालमेल बैठाने के लिए हुई है।

मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि गोखले ने शुक्रवार और शनिवार को चीन के सरकारी काउंसलर यांग जेची, विदेश मंत्री वांग यी और उप विदेश मंत्री कांग झियानयू से बातचीत की।

दोनों देशों के बीच हुई हाल की घटनाओं को लेकर द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत हुई। साथ ही आने वाले महीनों में द्विपक्षीय चर्चा का एजेंडा भी तय किया गया है।

Share This News :