Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दिव्यांग बच्चों को दया की नहीं प्रोत्साहन की जरुरत: महापौर

ग्वालियर । दिव्यांग बच्चों को दया की नहीं प्रोत्साहन की जरुरत है, दिव्यांग बच्चांे में अनेक प्रतिभाएं छिपी होतीं हैं इसलिए हम सबका दायित्व है कि ऐसे बच्चों का हमेशा उत्सह बढाएं और उन्हें आगे बढने में मदद करें। उक्ताशय के उदगार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
जनपद शिक्षा केन्द्र विकासखंड मुरार शहर क्रमांक 2 में दिव्यांग छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ गोपाचल पर्वत खेडापति काॅलोनी स्थित विद्यालय में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता में रिंगरेड, चित्रकला, कैरम, दौड, स्केटिंग बाल आदि खेल प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के ओझा, समाजसेवी मोहन विटवेकर, आईडी प्रभारी कृष्णा अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख संजय गुप्ता, राकेश नायक, जेपी व्यास, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, कमल लोधी, लाखन सिंह राणा, वर्षा श्रीवास्तव, अनुपमा सुनेजा सहित बडी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शर्मिला शर्मा ने किया।

Share This News :