Homeअपना शहर ,खास खबरे,
माया सिंह ने आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र.-25 व 26 के 150 से अधिक हितग्राहियों को मंत्री स्वेच्छानुदान के चैक वितरित किए।
रानी महल में आयोजित चैक वितरण कार्यक्रम में उन्होंने हितग्राहियों को सामूहिक रूप से चैक प्रदान किए। माया सिंह ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के निराकरण और उनकी मदद के लिये हर संभव सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र राणा, सुश्री अनीता बंसल, मनीष तोमर आदि उपस्थित थे।

Share This News :