Homeअपना शहर ,खास खबरे,
डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार सम्मानित

ग्वालियर। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्काउट गाइड के संस्थापक लाॅर्ड वेडेन पावेल एवं लेडी वेडेन पावेल के जन्मदिन को विचार दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज विचार दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा लाॅर्ड वेडेन पावेल एवं लेडी वेडेन पावेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस वर्ष जिला संघ ग्वालियर ने 22 फरवरी विचार दिवस को परोपकारी, जनकल्याणकारी व जनहितैषी कार्यों को जोड़ते हुए मनाया गया। इसी क्रम में जनउत्थान न्यास के नायक व अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा 17 फरवरी 2018 को फुलैरा दौज के शुभ अवसर पर 251 गरीब कन्याओं का सर्वजातीय विवाह/निकाह जैसा एतिहासिक कार्यक्रम संपन्न कराकर 251 कन्याओं के पालक बनकर उनका घर बसाया। आज जिला संघ ग्वालियर द्वारा परोपकारी, जनहितैषी व जनकल्याणकारी कार्यों के नायक डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मान करने वालों में महापौर विवेक शेजवलकर, स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी), एम.आई.सी. सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, जिला महामंत्री व स्काउट के प्रदेश उपाध्यक्ष रेशू राजावत, ए.एस.ओ.सी. सुखदेव सिंह, जिला मुख्यालय आयुक्त प्रदीप गर्ग, जिला सचिव सुनील दत्त उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र भदौरिया, डी.ओ.सी. स्काउट शंकर सिंह, डी.ओ.सी. गाइड आशा सिंह, पूर्व जिला सचिव राजेन्द्र सिंह ठाकुर, कवि महेन्द्र भटट् आदि शामिल रहे।

 

Share This News :