Home > देश विदेश ,
राम मंदिर के नाम पर डील! लखनऊ में मौलाना नदवी के खिलाफ शिकायत दर्ज

अयोध्या मामले पर एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने वाली है वहीं सियासत और आपसी समझौतों की बातें और उसपर विवाद भी जारी है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एग्जीक्यूटिव मेंबर रहे सलमान नदवी के खिलाफ श्री श्री रविशंकर के करीबी अमरनाथ मिश्रा ने पुलिस से शिकायत की है. मिश्रा ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन जाकर नदवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि राम मंदिर के नाम पर मस्जिद का दावा छोड़ने के एवज में 5 हजार करोड़ की डील चाहते थे.राम जन्मभूमि सद्भावना समिति के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नदवी पर बुधवार को आरोप लगाया था कि अयोध्या का इस्लामीकरण करना चाहते हैं. मिश्रा ने कहा था कि यह फॉर्मूला दरअसल उनका था जो उन्होंने 5 फरवरी को सलमान नदवी और दूसरे मुस्लिम नेताओं को दिया था.

Share This News :