Homeअपना शहर ,खास खबरे,
राष्ट्रीय रामायण मेला एवं श्रीराम कथा का हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर । देश का तीसरा राष्ट्रीय रामायण मेला ग्वालियर में आयोजित हो रहा है। सोमवार को हजीरा स्थित मनोरंजनालय प्रांगण में दंदरौआ महाराज सहित अन्य संतजनों की उपस्थिति में रामायण के इस महाकुंभ की आधारशिला रखी गई।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, सांसद प्रभात झा, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, श्रीयुत श्रीधर पराड़कर तथा कमल माखीजानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। राष्ट्रीय रामायण मेला एवं श्रीराम कथा का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक हो रहा है। यह आयोजन उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया की पहल पर हो रहा है।

Share This News :