Home > देश विदेश ,
आर्मी कैंप में सेना का ऑपरेशन फिर शुरू, 3 में से 2 दहशतगर्दों के शव बरामद

जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन रविवार की सुबह फिर शुरु हो गया है. कैंप में अभी भी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने शनिवार को मारे गए तीन में से 2 दहशतगर्दों के शव बरामद किए हैं. सेना ने आतंकियों को एक फैमिली क्वार्टर में घेर लिया है. इनकी संभावित संख्या 1 से 2 की है.

इससे पहले देर रात तकरीबन 2.30 बजे और 4 बजे के करीब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायर किया. इसके बाद आर्मी कमांडो ने जबरदस्त फायरिंग के साथ आतंकियों को जवाब दिया.

दहशतगर्दों के खात्मे के लिए आर्मी ने इलाके की मजबूत घेराबंदी की है, साथ ही सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में चार एपीसी (आर्म्ड पर्सनल करियर) वाहन उतारे हैं. बता दें कि सेना ने अब तक 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. पूरे जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों की आशंका के चलते हाई अलर्ट घोषित किया गया है.

Share This News :