Home > राज्यो से ,slider news,
UAE पहुंचे PM मोदी, अबु धाबी के पहले मंदिर का करेंगे शिलान्यास

चार दिवसीय पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा पर निकले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपना फिलीस्तीन दौरा पूरा कर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. पीएम ने अबु धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सशस्त्र बलों के उपकमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच पांच सहमति पत्रों पर दस्तखत किए गए.

 à¤…बु धाबी में रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. साथ ही मोदी अबु धाबी में बने पहले मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे. 11 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे जब प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. तब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अबु धाबी के पहले मंदिर का शिला पूजन होगा. इस मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी स्वामीनारायण ट्रस्ट को दी गई है.

संयुक्त अरब अमीरात में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा है. इसके पहले उन्होंने 2015 में यूएई का दौरा किया था. यह 34 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यूएई दौरा था. यहां करीब 30 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं.

भारत को कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता यूएई 10वां सबसे बड़ा निवेशक भी है. यूएई ने भारत में करीब आठ अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है. वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत-यूएई कारोबार करीब 32 अरब डॉलर का था. भारत, यूएई का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है, जबकि यूएई भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है.

 

यहां से पीएम मोदी दुबई की यात्रा पर भी जाएंगे, जहां वह छठे विश्व सरकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें इस साल भारत को अतिथि देश का सम्मान दिया गया है.

Share This News :