Home > देश विदेश ,
फिलीस्तीन के रामल्लाह पहुंचे PM मोदी, यसीर अराफात को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलिस्तीन पहुंच गए हैं । यहां उन्‍होंने दिवंगत राष्‍ट्रपति यासर अराफात के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक फिलस्तीन यात्रा से पहले यहां के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया में भारत की भूमिका के बारे में उनसे चर्चा करेंगे। इस दौरान इजराइल के साथ अंतिम समझौते की वार्ताओं के लिए एक बहुपक्षीय मंच बनाने के बारे में भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ विचार विमर्श हो सकता है। मोदी फिलस्तीन की यात्रा पर आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।  

गौरतलब है कि मोदी खाड़ी देशों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने के लिए जॉर्डन फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मोदी की रवानगी की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी आज जॉर्डन की राजधानी अम्मान होते हुए फिलीस्तीन की राजधानी रामल्ला पहुंचे। खाड़ी एवं पश्चिम एशिया के देशों के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने एवं अपने इस विस्तारित पड़ोस के साथ समुद्री सहयोग को पुनर्परिभाषित करने करने के उद्देश्स से प्रधानमंत्री मोदी 9-12 फरवरी के बीच जॉर्डन, फिलीस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा पर रवाना हो गए। 

Share This News :