Home > राज्यो से ,slider news,
6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद अफरा-तफरी, 2 होटल झुके, रेस्क्यू जारी

ताइवान में मंगलवार आधी रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. इस भूकंप में कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. इससे ताइवान का एक बहुमंजिला होटल की इमारत तिरछी हो गई.

यह भूकंप मंगलवार देर रात में आया. स्थानीय समयानुसार रात के 11 बजकर 50 मिनट भूकंप महसूस किया गया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के समुद्र तटीय शहर हुआलीन से 20 किमी पूर्वोत्तर में था.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक भूकंप के झटके के बाद इस शहर का बहुमंजिला होटल तिरछा हो गया. ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक इस होटल में करीब 30 लोग फंसे हुए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक ताइवान के एक और होटल को इस भूकंप में नुकसान पहुंचा है. होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.

Share This News :