Home > देश विदेश ,
PAK पर जबरदस्त प्रहार की तैयारी में सेना

पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर उल्लंघन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार जवानों की शहादत पर पूरे देश में गुस्सा है. लोग लगातार सरकार से पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अब पाकिस्तान का फाइनल इलाज की जरुरत है. सेना ने साफ कर दिया है कि अब हम नहीं बल्कि हमारा एक्शन बोलेगा. à¤ªà¤¾à¤•िस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब देने की तैयारी कर रही है. सेना ने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाएगी. पाकिस्तानी फौज अभी भी लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्ड पर फायरिंग कर रही है.पाकिस्तानी फौज इस समय एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और 120 एमएम कैलिबर की मोर्टार शेल से सीमा पर मौजूद भारतीय पोस्ट पर हमला कर रही है. सैन्य सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर पाकिस्तानी सेना 80 एमएम मोर्टारों का इस्तेमाल करती है. राजौरी सेक्टर में ऐसे ही हमले में कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे.इस साल अब तक लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्ड पर सीजफायर उल्लंघन की कुल 241 घटनाएं हो चुकी हैं. बीते चार सालों में सीमा पार से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में बेहद तेजी आई है. पाकिस्तानी फौज अपने नापाक मंसूबों के साथ कई बार भारतीय फौज पर गोलियां बरसा चुका है.पाकिस्तान ने 2014 में कुल 153 बार सीजफायर तोड़ा था. वहीं 2016 में उसने 228 बार सीजफायर तोड़ा था. पिछले साल पाक ने 771 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था. इस बेहद तनावपूर्ण माहौल के बीच आज सीमा पर पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत होगी.इस बीच उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने कहा कि सेना पाकिस्तान की गोलाबारी का उचित ढंग से जवाब दे रही है. भारत इस तरह की हरकतों का ‘माकूल जवाब’ देता रहेगा. उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई बिना कुछ कहे चल रही है.  हमें कुछ कहना नहीं है. हमारी कार्रवाई खुद बोलेगी.

Share This News :