Home > देश विदेश ,
ट्रेन हादसा: दो की मौत, 50 घायल

 à¤…मरीका के दक्षिण कैरोलिना में एक ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं।

अमरीकी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दक्षिण कैरोलिना में रविवार को एक एमट्रैक ट्रेन की भिड़ंत सीएसएक्स मालगाड़ी से हो गई। हादसे के बाद फैले मलबे में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, ट्रेन में 139 यात्री सवार और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे जो न्यूयॉर्क और मियामी के बीच सफर कर रहे थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हादसे के वक्त सुबह के करीब 2:30 बज रहे थे।

Share This News :