Homeअपना शहर ,खास खबरे,
भय्यू महाराज की संस्था ने बांटे कम्बल

ग्वालियर। डाॅ. सदगुरू भय्यू महाराज के आर्षीवाद से सदगुरू दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इन्दौर की ग्वालियर शाखा द्वारा सूर्योदय मानव सेवा अभियान के तहत मंगलवार को पं. रविशंकर हाॅस्टल मैदान वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) के सामने थीम रोड पर कम्बल वितरण का कार्यक्रम प्रवेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नेता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम में संस्था की श्रीमती कविता सोनी, आकाश सोनी, विवेक सोनी, जन उत्थान के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, सह सचिव अवधेश कौरव, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, कमल सिकरवार, सुधीर आदि मंचासीन थे। जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि सदगुरू भय्यू महाराज की संस्था गरीबों की भलाई के लिए समाज में जिस तरह से अनुकरणीय कार्य कर रही है, वह निश्चित रूप से हम सबको समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए और अधिक प्रेरिक होगी। उन्होंने कहा कि भय्यू महाराज की संस्था समाज सेवा के साथ-साथ गांव और गरीब के बीच भी काम करती है। इस मौके पर दो हजार गरीबों को कम्बल वितरित किये गये। 
कार्यक्रम में श्रीमती बबिता डाबर, विजय बहादुर त्यागी, प्रदीप गर्ग, नरेश कौशिक, सुरेश प्रजापति, के.पी. सिंह भदौरिया मुरारीलाल सविता, बृजेश पाठक, नरेन्द्र राजावत, रामबहादुर सिंह यादव, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, डिम्पल भदौरिया, सतेन्द्र तोमर, अभय कुमार सिंह, मनोज शुक्ला, आशू तोमर, छाऊलाल साहू, गुलाब प्रजापति, राजेन्द्र गुप्ता, सोनू गौर, गंगाराम प्रजापति, शिशुपेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रेमसिंह तोमर, के.के. शर्मा, दिनेश पाराशर, राकेश श्रीवास, प्रताप परिहार, अंकित कटठ्ल, भूपेन्द्र कुशवाह, अशोक प्रजापति, डब्बू खान, समीर खान, रामकेश कौरव, अनिल कौरव, देवेन्द्र भदौरिया, अनीश मंसूरी, अशोक साहू, विनोद साहू, धर्मवीर जाटव, छोटू मण्डेलिया आदि मौजूद रहे।

Share This News :