Home > देश विदेश ,
शाहरुख़ खान पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुंबई। à¤†à¤¯à¤•र विभाग ने महाराष्ट्र स्थित अलीबाग में बने शाहरुख़ खान के फार्म हाउस को अटैच कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में सम्पति अटैच करने के लिए नोटिस दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में आयकर विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया गया गया है कि शाहरुख़ खान पर आरोप है कि उन्होंने खेती के नाम पर जमीन खरीदी और 19,960 स्कायर मीटर में एक फार्म हाउस बना लिया, जिसे देजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम दिया गया।

यहां स्विमिंग पूल और हेलीपैड तक है। विभाग ने अनियमितताओं के चलते पिछले साल दिसंबर में अटैचमेंट के लिए बेनामी संपत्ति कानून के तहत नोटिस दिया था और नियमों के तहत 90 दिन के भीतर कार्रवाई के लिए कदम उठाये गए।

इस संपत्ति की कीमत 146.7 मिलियन रूपये बताई गई है जबकि बाजार मूल्य के हिसाब से दाम पांच गुना अधिक तक हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ और कोलकाता नाईट राइडर्स के अधिकारी को मेल भेजा गया था लेकिन उत्तर नहीं मिला।

शाहरुख़ पर आरोप है कि उन्होंने खेती योग्य ज़मीन को कृषि कार्य के लिए कह कर आवेदन किया था लेकिन बाद में उसे फार्म हाउस में तब्दील कर दिया। शाहरुख़ खान की तरफ़ से इस बारे में किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share This News :