Homeअपना शहर ,खास खबरे,
क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे: सिकरवार

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा है कि आमजन की हर समस्या का समाधान करवाया जायेगा। परिषद से सड़क तक जनता को बुनियादीं सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करूंगा। यह बात उन्होंने वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत आस्था नगर में लगी जनचौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर डाॅ. सिकरवार का नागरिकों ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया और उनके संघर्ष में साथ रहने का संकल्प भी लिया।
आस्था नगर में डाॅ. सिकरवार ने जनचौपाल लगाकर आम लोगों की समस्यायें सुनीं। नागरिकों ने भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बर्ताइ। डाॅ. सिकरवार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद में रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। इस मौके पर डाॅ. सिकरवार ने 101 बुजुर्गों का शल व श्रीफल से सम्मान किया। मंच पर अतिथि रामसेवक पटेल, रामवरन वर्मा, हरीमोहन गुर्जर, बी.सी. शर्मा, पं. हरिशकर उपाध्याय, पूरन सिंह तोमर, रामभरोसे सिंह तोमर एवं अरविन्द पाठक उपस्थित रहे। मंच से डाॅ. सिकरवार द्वारा जन उत्थान न्यास द्वारा किये जा रहे 251 वर-वधुओं के निःशुल्क सर्वजातीय विवाह एवं निकाह सम्मेलन की जानकारी दी। क्षेत्रीय जनता ने डाॅ. सिकरवार को फूल-मालाऐं पहनाकर स्वागत किया गया। नागरिकों ने जनचौपाल संवाद के दौरान कहा कि आपका जनउत्थान न्यास सर्वहारा वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहा है, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं और हमेशा सामाजिक कार्यो में न्यास का सहयोग करते रहेंगे।
इस मौके पर उन्होंने आम नागरिकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर समस्यायें देखीं। भ्रमण के दौरान अवधेश कौरव, आर.के. सिंह तोमर, पुश्पेन्द्र सिंह तोमर, अतर सिंह गुर्जर, हीरा सिंह तोमर, संजीव सिंह गुर्जर, राजीव दुबे, वासुदेव षर्मा, कैप्टन आर.एस. भदौरिया, परविन्दर सिंह, बंशवती तोमर, हरविलास सिंह गुर्जर, श्रीकृष्ण वर्मा, रमेश जाटव, हरीशंकर जाटव, कल्लू पाल, मनमोहन जाटव, श्रीमती भूरी जाटव, फूला आदिवासी, सुम्बा प्रजापति, रामवरन शर्मा, हरकिशन गुर्जर, श्रीमती सुम्माबाई आदिवासी, श्रीमती सुधा बंसल, श्रीमती चंदा बंसल, श्रीमती बेटी बाई प्रजापति, श्रीमती कोका बाई, श्रीमती मुन्नी गुर्जर, श्रीमती सावित्री चौहान आदि शामिल रहे।

Share This News :