Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार मनाई दिवाली

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को पहली बार दिवाली का त्योहार मनाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया और लिखा कि हैप्पी दिवाली! संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दिवाली मनाई।
उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा को धन्यवाद। अकबरुद्दीन ने कहा कि यह एक विशेषाधिकार है और संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए सम्मान की बात है। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे।
इस साल से संयुक्त राष्ट्र में दिवाली को भी एक वैकल्पिक छुट्टी का दर्जा दिया गया है और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र की इमारत में हैप्पी दिवाली का डिस्प्ले लगा है।

Share This News :