Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
इटली में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, डर के कारण कारों में सोने पर लोग मजबूर

रोम। इटली के मध्य हिस्से में आज तड़के 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर आया जिसे रोम से वेनिस तक महूसस किया गया।
इसका केंद्र छोटे शहर नोर्सिया के उत्तर में छह किलोमीटर की दूरी पर था। महज चार दिन पहले मध्य इटली में 5.5 और 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूगर्भीय हलचल संभावित क्षेत्र में 24 अगस्त को एक बड़ा भूकंप आया था जिसमें करीब 300 लोगों की जान चली गयी थी।
इसी हफ्ते के भूकंपों के बाद नोर्सिया, कास्टेलेसांटागेलो, प्रीसी और विस्सो जैसे शहरों में लोग भयभीत हैं और कई तो अपनी कारों में सोते हैं या तट पर चले जाते हैं।

Share This News :