Home > देश विदेश ,slider news,
अमेरिका का पाक पर ड्रोन अटैक , हक्कानी कमांडर समेत 3 ढेर

अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं. ड्रोन हमले में हक्कानी नेटवर्क के टॉप कमांडर एहसान खावेरी समेत तीन आतंकी मारे गए हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की मानें तो अमेरिकी ड्रोन से दो मिसाइल दागी गई. ये हमला हंगू जिले के पास किया गया.अमेरिकी ड्रोन ने उत्तरी वजीरीस्तान में स्पीन थाल के पास अफगान शरणार्थियों के एक घर को निशाना बनाया. जहां पर ये आतंकी ठहरे हुए थे.. इससे पहले 17 जनवरी को भी पाक-अफगान बॉर्डर पर हमला किया गया था. जिसमें एक आतंकी मारा गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा नई अफगान नीति की घोषणा के बाद से ही आतंकियों पर कार्रवाई लगातार जारी है.

Share This News :