Homeअपना शहर ,खास खबरे,
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 108 फरियादियों की हुई सुनवाई

ग्वालियर । कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 108 फरियादियों की समस्यायें ऑनलाइन दर्ज की गईं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के स्व. टी धर्माराव सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव व शिवराज वर्मा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में पहुँचे जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।

Share This News :