Homeअपना शहर ,खास खबरे,
युवा पीढ़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपने आचरण में लाये : तोमर

 à¤—्वालियर : à¤ªà¤‚डित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और राष्ट्र हित में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 40 देशों में एक साथ हुई इस "मेरे दीनदयाल" अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग 30 लाख लोगों ने हिस्सेदारी की मंगलवार को ग्वालियर में रेलवे हॉकी स्टेडियम लोको, गोले का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन और गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित रेडियंट स्कूल में आयोजित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज और खनन मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने स्वामी विवेकानन्द जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ और गुब्बारे छोड़े गए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विवेक सिंह चौहान , à¤¬à¥€à¤œà¥‡à¤ªà¥€ के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर तीनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर रेलवे हॉकी स्टेडियम पर केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज और खनन मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ना सिर्फ राष्ट्रवादी थे बल्कि वह एक आदर्श नागरिक भी थे।केंद्रीय मंत्री ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह अभिनव आयोजन निश्चित रूप से नई पीढ़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और आदर्शों को पहुंचाएगा श्री तोमर ने कहा जब युवा पीढ़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर उन्हें अपने आचरण में लाएंगे तो निश्चित रुप से न्यू इंडिया का निर्माण होगा उन्होंने कहा ऐसे युवा जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे तो उनके सामने पहले राष्ट्र होगा और फिर वह स्वयं।

Share This News :