Home > देश विदेश ,slider news,
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे दावोस, दुनिया को दिखाएंगे भारत की आर्थिक ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 48वीं बैठक में शिरकत करने के लिए दावोस पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने यहां स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मुलाकात की. मोदी दावोस में WEF के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उद्घाटन भाषण देंगे. मोदी दुनिया के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था, यहां निवेश और अपनी नीतियों के बारे में बताएंगे.

21 सालों के बाद ये पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है. कार्यक्रम का अंत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के साथ होगा. पीएम मोदी मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे (भारतीय समयानुसार) फोरम को संबोधित करेंगे.

दावोस जाने से ठीक पहले पीएम मोदी ने कई ट्वीट कर अपने एजेंडे के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि ''वह दावोस (स्विट्जरलैंड) में अपने कार्यक्रमों के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के भविष्य संबंधों पर अपना नजरिया रखेंगे. मोदी यह भी चाहते हैं कि दुनिया के नेता मौजूदा वैश्विक प्रणालीयों के समक्ष वर्तमान तथा नयी उभर रही चुनौतियों पर ‘ गंभीरता से ध्यान दें.

Share This News :