Home > देश विदेश ,
केजरीवाल बोले- सारे ब्रह्मांड की शक्तियां सच के साथ, हम जरूर जीतेंगे

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की योग्यता रद्द होने के बाद पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हमें प्रताड़ित किया जा रहा है. रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी जिसमें आयोग ने AAP के 20 विधायकों को लाभ का पद मामले में दोषी मानकर योग्यता रद्द किए जाने की सिफारिश की थी.अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं हमेशा से मानता था कि ब्रह्मांड में कोई शक्ति है और अगर आप सच्चे हैं तो ऊपर वाला आपकी मदद करता है, जब 70 में से 67 सीटें हमें मिली थी तो मैं भी चौंका था कि यह क्या हो गया.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि सच्चाई के रास्ते पर बहुत सारी मुश्किलें आएंगी लेकिन जीत सच की होती है क्योंकि ब्रहमांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं. सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में आपके निलंबित विधायकों की याचिका पर सुनवाई होगी.

राष्ट्रपति की मुहर के बाद दिल्ली विधानसभा में विधायकों की संख्या 70 से घटकर 50 हो गई है. आम आदमी पार्टी इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी और वहां से राहत नहीं मिली तो केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे.

Share This News :