Home > देश विदेश ,
करणी सेना पर कार्रवाई, 13 गिरफ्तार, 200 के खिलाफ FIR

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज को चार दिन ही बचे हैं इसी के साथ फिल्म का विरोध प्रदर्शन भी चर्म पर नजर आ रहा है. गुरुग्राम में उत्पात मचाने के बाद करणी सेना नोएडा पहुंची, जहां उसने लोगों से मारपीट और पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 200 लोगों के ख‍िलाफ बलवा और मारपीट के केस दर्ज हुए हैं. इनमें 7 नामजद हैं, जबकि बाकी अज्ञात हैं.जानकारी के मुताबिक, नोएडा के DND पर विरोध प्रदर्शन कर रही करणी सेना आम लोगों से भी मारपीट कर रही है. नोएडा एसपी के मुताबिक कर्णी सेना के लोगों ने DND पर विरोध प्रदर्शन किया उत्पात मचाया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. नोएडा पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही करणी सेना के सदस्यों के खि‍लाफ FIR दर्ज करेगी.पद्मावत के विरोध में उतरी करणी सेना विरोध की आड़ में उत्पात मचाती दिखी, डीएनडी पर पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के लोगों द्वारा अराजक प्रदर्शन किया गया और आने जाने वाले लोगों से मार पीट भी की गई. इस सब के बीच पुलिस बनी मूक दर्शक. नोएडा से पहले गुरुग्राम में भी करणी सेना के लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है.

Share This News :