Homeअपना शहर ,खास खबरे,
जनचौपाल में सतीश सिकरवार ने सुनी समस्यायें

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा है कि आमजन की हर समस्या का समाधान करवाया जायेगा। परिषद से सड़क तक जनता को बुनियादीं सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए संघर्षरत हूं और रहूंगा। यह बात उन्होंने वार्ड क्रमांक 56 के देवनगर काॅलोनी, नाका चन्द्रवदनी में शनिवार रात्रि में लगी जनचौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर बच्चू सिंह गुर्जर, गजेन्द्र परमार, रायसिंह महते, नाथूसिंह कर्ण, मजबूत सिंह परिहार, परमानन्द पाठक आदि मंचासीन रहे।
देवनगर काॅलोनी में डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनचौपाल लगाकर आम लोगों की समस्यायें सुनीं। नागरिकों ने भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बर्ताइं। डाॅ. सिकरवार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद मंें रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। नागरिकों ने जनचौपाल संवाद के दौरान कहा कि आपका जनउत्थान न्यास सर्वहारा वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहा है, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं और हमेशा सामाजिक कार्यों में न्यास का सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर डाॅ. सिकरवार का नागरिकों ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रामस्वरूप कर्ण, जगदीश सिंह गुर्जर, मनीष पाराशर, हरीओम शर्मा, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर आदि ने किया।
इस मौके पर उन्होंने आम नागरिकों के साथ तमाम गलियों में भ्रमण कर समस्यायें देखीं। भ्रमण के दौरान अवधेश कौरव, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, दिनेश पाराशर, सुरेश प्रजापति, के.के. शर्मा, महेन्द्र शुक्ला, बलराम पाठक, प्रदीप गुर्जर, सुरेश श्रीवास्तव, अमरेश शर्मा, प्रकाश रजक, कैलाश जाटव, पुरूषोत्तम पाठक, विवेक, रामस्वरूप जाटव, श्रीमती धंती बाई साहू, श्रीमती मुन्नी बाई साहू, श्रीमती मिथलेश पाठक, श्रीमती राधा पाठक, श्रीमती कुसुम कुशवाह, अतुल श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र सिंह बैस, सतेन्द्र शर्मा, बाॅबी सोनी, राकेश यादव, धर्मेन्द्र तोमर, प्रताप परिहार, धर्मवीर जाटव, शिशुपेन्द्र सिकरवार, भुवनेश सारस्वत, गंगाराम प्रजापति, आशीष साहू, राकेश केरवार, अंकित कटठल, करन सिकरवार, सुरेन्द्र साहू, गिरीश गुप्ता, हरजीत पाल, राजू कुशवाह, मनीष शर्मा, रवि पाण्डे एवं अल्ले साहू आदि शामिल रहे।

Share This News :