Home > देश विदेश ,
क्राइम ब्रांच का दावा- प्रवीण तोगड़िया ने ही बुलाई थी एंबुलेंस

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष प्रवीण तोगड़िया की दिक्‍कत कम होने की जगह बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्राइम ब्रांच ने एक और वीडियो जारी कर तोगड़िया के आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश की है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शाम 7 बजकर 54 मिनट पर तोगड़िया अपने साथी धनश्‍याम के घर से उसकी कार में निकले थे। इसके बाद 8 बजकर 33 मिनट पर सरदार नगर पहुंचकर 108 इमरजेंसी सर्विस को फोन करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसके उलट तोगड़िया यह दावा कर रहे हैं कि वो पुलिस से बचने के लिए पूरे दिन ऑटो में घूमते रहे। इस दौरान ऑटो से एयरपोर्ट जाते वक्‍त वह बेहोश हो गए और जब उन्‍हें होश आया तो वह अस्‍पताल में थे।

बता दें, कि सोमवार को तोगड़िया के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ था। वॉरंट जारी होने के बाद वह दिन भर गायब रहे। इसके बाद देर शाम बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस अस्पताल ने दावा किया था कि तोगड़िया को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था।

हालांकि इसके अगले ही दिन पुलिस ने कहा कि जिस वक्त तोगड़िया अस्पताल पहुंचे उस वक्त वह बेहोश नहीं थे और रास्ते में डॉक्टरों के संपर्क में थे। वहीं, तोगड़िया ने कहा कि एसीपी भट्ट जानबूझकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Share This News :