Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मंत्री माया सिंह ने रामेश्वरम यात्रा को दिखाई हरी झण्डी

ग्वालियर । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम की यात्रा को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्री कमल माखीजानी, अशोक जादौन सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 4 से 3.30 बजे ग्वालियर के 223 यात्रीगण रामेश्वरम की यात्रा के लिये रवाना हुए। नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी यात्रियों से मिलकर उनके सुखद यात्रा की शुभकामनायें दीं।

Share This News :