Home > देश विदेश ,
आत्मघाती हमले में 12 मरे, 48 घायल

नाईजीरिया में उत्तर-पूर्वी शहर माईदुगुरी में बुधवार को संदिग्ध बोको हरम के आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 48 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी(सेमा) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि माईदुगुरी के बाहरी छोर पर मुना गरागे इलाके में स्थित एक बाजार में दोपहर के समय दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट से खुद को उड़ा लिया। विस्फोट से 12 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद इलाके में अभी तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।

Share This News :