Home > देश विदेश ,slider news,
देश की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भरी सुखोई-30 से उड़ान

नई दिल्ली: à¤¦à¥‡à¤¶ की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सुखोई से उड़ान भरी. जोधपुर के एयरफोर्स बेस से उन्होंने ये उड़ान भरी. वह आधा घन्टे से कुछ अधिक देर तक आकाश में रहीं. सुखोई-30 MKI एक अत्याधुनिक फाइटर जेट है जो परमाणु हमले में भी सक्षम है.

nirmala3

भारत के पास जितने भी फाइटर प्लेन हैं ये उनमें ये सर्वश्रेष्ठ है. इसमें हवा में ही इंधन भरा जा सकता है और ये करीब 2600 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. भारत के पास फिलहाल 32 लड़ाकू स्क्वैड्रन हैं जबकि इसकी अधिकृत क्षमता 42 से 44 स्क्वैड्रन की है. दो स्क्वैड्रन हाल ही में रिटायर हुई हैं.

nirmala2

2009 के बाद से सुखोई-30 MKI 5 बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है और दो बार अस्थाई तौर पर बेड़े से हटाया जा चुका à¤¹à¥ˆ.

Share This News :