Home > देश विदेश ,
भारतीय दूतावास पर रॉकेट हमला

अफगानिस्तान की राजधानी à¤•ाबुल   à¤®à¥‡à¤‚ भारतीय दूतावास के परिसर में सोमवार को एक रॉकेट हमले की खबर है. इससे दूतावास की इमारत के एक कोने को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मिशन में काम कर रहे कर्मचारियों में से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुताबिक रॉकेट परिसर में मौजूबद आईटीबीपी बैरक पर आकर गिरा.

फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि क्या इस रॉकेट का निशाना भारतीय दूतावास था या यह कहीं और के लिए छोड़ा गया था. भारतीय दूतावास अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अत्यंत सुरक्षित डिप्लोमैटिक जोन में स्थित है.

 

जानकारी के मुताबिक रॉकेट से दूतावास के परिसर के पीछे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है.

Share This News :