Home > देश विदेश ,slider news,
राजस्थान: बाड़मेर में कल पीएम मोदी करेंगे 'विवाद की रिफाइनरी' का शिलान्यास

नई दिल्ली: à¤ªà¥€à¤à¤® मोदी कल यानी मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर में होंगे. यहां वो देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का शुभारंभ करेंगे. इस शुभारंभ से पहले ही पीएम का ये कार्यक्रम राजनीतिक खींचतान की वजह से विवादों में आ गया है. पूरे विवाद में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं.

 

दरअसल पूरा विवाद रिफाइनरी के शिलान्यास को लेकर है. 2013 में जब चुनाव आचार संहिता लगने वाली थी. उससे ठीक पांच दिन पहले सोनिया गांधी को बुलवाकर कांग्रेस ने शिलान्यास का आयोजन करवाया था.

 

आचार संहिता के बाद प्रोजेक्ट टल गया लेकिन चुनाव से ठीक पहले अब बीजेपी ने रिफाइनरी के जिन को बोतल से बाहर निकाल दिया है. कांग्रेस सवाल उठा रही है कि जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, अब दोबारा उसी प्रोजेक्ट का शिलान्यास क्यों किया जाए.

 

नाम पर विवाद हुआ तो कार्यक्रम का नाम शिलान्यास से बदलकर शुभारंभ कार्यक्रम कर दिया गया और बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगा दिए गए हैं. विवाद से अलग बीजेपी चेतना रथ निकाल कर पूरे राज्य में इस प्रोजेक्ट का प्रचार गाजे-बाजे के साथ कर रही है.

 

पचपदरा रिफाइनरी की खासियत



 

    • बाड़मेर की धरती में करीब 4 अरब बैरल तेल का खजाना है

 

    • पचपदरा रिफाइनरी से रोज 200 कुओं से करीब 1.75 लाख बैरल तेल उत्पादन किया जाएगा

 

    • रिफाइनरी की क्षमता सालाना 90 लाख टन कच्चा तेल रिफाइन करने की है

 

    • जिसमें से 25 लाख टन कच्चा तेल बाड़मेर में और बाकी का 65 लाख टन कच्चा तेल गुजरात से आएगा

 

    • पहले बाड़मेर का कच्चा तेल रिफाइन होने के लिए गुजरात जाता था, पचपदरा में पेट्रोकैमिकल हब बनने से तेल रिफाइन होकर 6 पेट्रोलियम उत्पादों में बदल जाएगा जो बीएस-6 मानक के हिसाब से होगा.

 

    • रिफाइनरी का निर्माण एचपीसीएल और राजस्थान सरकार करवा रही है

 

    • रिफाइनरी से करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है

 

 

प्रोजेक्ट कांग्रेस राज में शुरु हुआ था जिसे बाद में बीजेपी ने बदल दिया और नए सिरे से डील की गई. नई डील के मुताबिक चार साल की देरी से प्रोजेक्ट की लागत 43 हजार 129 कोरड़ पहुंच गई है जो कांग्रेस सरकार के वक्त 37 हजार 229 करोड़ रुपये थी. वसुंधऱा सरकार ने एचपीसीएल के साथ पंद्रह साल तक 1123 करोड़ रुपये सालाना बिना ब्याज के देने का करार किया है जो कांग्रेस राज में 3736 करोड़ रुपसे सालाना पंद्रह सालों तक दिया जाना था. बीजेपी सरकार इस रिफाइनरी के सहारे भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन बाड़मेर के पचपदरा इलाके के वो लोग अब भी दुखी हैं जिन्होंने विकास के बड़े बड़े सपने दिखाए जाने पर अपनी जमा पूंजी यहां लगा रखी है.

Share This News :